
Fenugreek Seeds For Diabetes: डायबिटीज के मरीज अक्सर घरेलू उपायों की तलाश में रहते हैं और मेथी दाना (Fenugreek Seeds) को शुगर कंट्रोल के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर इसका सेवन गलत तरीके से किया जाए तो यह फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते है, मेथी दाना कैसे शुगर लेवल को बिगाड़ सकता है और इससे जुड़ी 5 बड़ी परेशानियों के बारे में। (Fenugreek Seeds Side Effects)
डायबिटीज में मेथी दाना ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने पर ब्लड शुगर का स्तर बहुत तेजी से नीचे गिर सकता है। इससे शरीर में कमजोरी, सिर चकराना और पसीना आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आप पहले से शुगर की दवा ले रहे हैं तो मेथी का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर को खतरे की हद तक गिरा सकता है।
मेथी दाना में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज अगर इसे खाली पेट या ज्यादा मात्रा में पिएं तो इससे गैस, पेट फूलना और ऐंठन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या पेट की परेशानी है, उनके लिए मेथी का अधिक सेवन परेशानी बढ़ा सकता है।
मेथी दाना का असर सिर्फ शुगर पर ही नहीं, बल्कि ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। यह ब्लड प्रेशर को नीचे लाने में मदद करता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति लो बीपी या हाई बीपी की दवा ले रहा है और साथ में मेथी दाना भी ले रहा है तो इससे अचानक ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है। इससे चक्कर आना या बेहोशी जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
कुछ रिसर्च में सामने आया है कि मेथी दाना में फाइटोएस्ट्रोजेन नामक तत्व होता है जो महिलाओं के हॉर्मोन लेवल को प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को अगर मासिक धर्म अनियमित होता है या वे किसी तरह की हॉर्मोनल दवा ले रही हैं तो मेथी दाना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
कुछ लोगों को मेथी दाना से एलर्जी हो सकती है। इसके सेवन से स्किन पर रैशेज, खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों की इम्यूनिटी पहले से कमजोर होती है। इसलिए उनके लिए किसी भी एलर्जिक रिएक्शन का असर ज्यादा गंभीर हो सकता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
4 May 2025, 2:26 PM IST
Published on:
4 May 2025, 2:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.