30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आहार में छह चीजें हृदय रोग से रखेंगी दूर 

आज दुनियाभर में हृदय रोग सबसे बड़ी चिंता बनती जा रही हैं। दुनिया में सर्वाधिक मौतें भी दिल की बीमारियों से होती हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jyoti Yadav

•

Updated: 13 Dec 2015, 2:57 PM IST

आज दुनियाभर में हृदय रोग सबसे बड़ी चिंता बनती जा रही हैं। दुनिया में सर्वाधिक मौतें भी दिल की बीमारियों से होती हैं। बदलती जीवनशैली व खराब खानपान इसके मरीज बढऩे की प्रमुख वजह है।

नियमित योग, व्यायाम व जीवनशैली संबंधी बदलाव के साथ खानपान संबंधी कुछ आदतों में सुधार करके इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

जानते हैं उन छह तरह की चीजों के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर हृदय रोगों से बच सकते हैं-

हार्ट फ्रेंडली सोयाबीन

veg

50 ग्राम सोयाबीन सभी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। यह ओमेगा-3 फैट्स और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने के साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखता है। इसलिए इसे हार्ट फ्रेंडली भी कहा जाता है।

मेथी दाने के फायदे

veg

करीब 2 चम्मच मेथी दाना नियमित रूप से लेने पर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इसे पानी के साथ या सब्जी में प्रयोग किया जा सकता है।

ईसबगोल की भूसी

veg

रेशेदार ईसबगोल की दिनभर में 50 ग्राम मात्रा लेने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। यह पेट में तैलीय तत्त्वों को साफ करने का काम करती है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे चना



इसमें आयरन व सेलेनियम की प्रचुर मात्रा होती है। साथ ही यह फोलिक एसिड का भी बेहतर स्त्रोत है। यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने का काम भी करता है।

आंवला करेगा खून साफ

veg

विटामिन-सी से भरपूर दो आंवले दिन में खाने से रक्त की सफाई होती है। यह शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर बनाए रखता है।

थक्के हटाएगा लहसुन

veg

लहसुन की 4 कलियां रोजाना खाने से रक्त नलिकाओं में थक्के की समस्या दूर होती है। थक्के के कारण हृदय सही पंपिंग नहीं कर पाता जिससे हार्टअटैक का खतरा बढ़ता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल भी हटाता है।

विशेषज्ञ की राय
इन छह चीजों को दैनिक आहार का हिस्सा बना लें तो इन रोगों के जोखिम को काफी कम कर सकते हैं। लंदन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने भी माना है कि इनसे हृदय रोगों की आशंका 88प्रतिशत तक कम होती है।
- डॉ. अजीत बाना
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।