31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Argan Oil: आर्गन ऑयल में हैं चमत्कारिक गुण, लिवर से लेकर डायजेशन तक की समस्याएं करता है दूर

Argan Oil: लिपिड की अधिक मात्रा आपके लिवर को क्षति पहुँचा सकती है। ऐसे में एंटी-ऑक्सीडेंट से युक्त आर्गन ऑयल का सेवन शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है, जो शरीर में लिपिड को कम करने में भी सहायक हो सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 9 Mar 2022, 3:35 PM IST

argan oil benefits, argan oil benefits for skin, argan oil benefits for hair growth, argan oil benefits for health, आर्गन ऑयल, liver health, better digestion oil,

Argan Oil: आर्गन ऑयल में हैं चमत्कारिक गुण, लिवर से लेकर डायजेशन तक की समस्याएं करता है दूर

आर्गन ऑयल का इस्तेमाल न केवल आपकी त्वचा और बालों के लिए, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना गया है। त्वचा और बालों पर लगाने के अलावा आप आर्गन ऑयल का इस्तेमाल भोजन पकाने में भी करके इसके फायदे प्राप्त कर सकते हैं। आर्गन ऑयल में कई पोषक तत्व जैसे आयरन, ऊर्जा, फैटी एसिड्स, मोनोसैचुरेटेड फैट और पॉलीअनुसैचुरेटेड फैट आदि पाए जाते हैं। ये आपके लिवर और डायजेशन को स्वस्थ रखने के साथ ही कई सेहत से जुड़े लाभ दे सकता है। तो आइए जानते हैं आर्गन ऑयल के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

1. लिवर के लिए
लिपिड की अधिक मात्रा आपके लिवर को क्षति पहुँचा सकती है। ऐसे में एंटी-ऑक्सीडेंट से युक्त आर्गन ऑयल का सेवन शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है, जो शरीर में लिपिड को कम करने में भी सहायक हो सकता है। यानि भोजन के रूप में आर्गन ऑयल के सेवन से लिवर संबंधी समस्याओं का जोखिम कम किया जा सकता है।

2. कोलेस्ट्रोल कम करने में
एक शोध के अनुसार आर्गन ऑयल में मौजूद लो-डेंसिटी लेपोप्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। जिससे हृदय रोगों जैसे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। यानि आपके हृदय और कोलेस्ट्रोल संबंधी समस्याओं से लड़ने में आर्गन ऑयल फायदेमंद हो सकता है।

3. पाचन दुरुस्त बनाने में
पाचन को दुरुस्त बनाने में भी आर्गन ऑयल के फायदे देखे जा सकते हैं। क्योंकि आर्गन तेल में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला विटामिन-ई आपकी आंतों के लिए फायदेमंद माना गया है। जिससे पाचन क्रिया पर सकारात्मक असर पड़ता है।

4. एंटी एजिंग गुणों से युक्त
बढ़ती उम्र के कारण धीरे-धीरे आपकी त्वचा की नमी घटने लगती है। जिससे बारीक रेखाएं या झुर्रियों की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में त्वचा पर आर्गन तेल का इस्तेमाल लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आर्गन ऑयल में मौजूद एंटी-एजिंग गुण झुर्रियों को घटाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

5. बालों को रखे सुरक्षित
सूर्य की हानिकारक पैरा बैंगनी किरणों से बचाने में भी फैटी एसिड्स युक्त आर्गन ऑयल फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप रात को बालों में आर्गन तेल में से मसाज करके छोड़ दें और फिर अगली सुबह बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। । किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

यह भी पढ़ें: क्या इस महीने आपके पीरियड्स जल्दी आ गए हैं? जानिए इसके पीछे के 5 मुख्य कारण

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल