Beetroot Benefits: चुकंदर का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है, जिसे लोग सलाद के रूप में बड़े ही चाव से खाते हैं। चुकंदर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। शरीर में तेजी से खून बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं चुकंदर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में