नई दिल्ली। Muesli Health Benefits: आमतौर पर हमारे पूरे दिन में नाश्ता, दोपहर का खाना और रात्रि भोजन यह 3 मुख्य आहार होते हैं। जिसमें हमारे द्वारा विभिन्न प्रकार की भोज्य सामग्री का सेवन किया जाता है। खास तौर पर वे लोग जो वजन घटाना चाहते हैं, वह तो बड़ा ही सोच-समझकर अपना डाइट चार्ट बनाते हैं। तो इसलिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा हैं, जिसे आप अपने सुबह तथा रात दोनों मील में शामिल कर सकते हैं। जी हां, न्यूसली एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है, जिसे आप डाइटिंग पर हो या ना हो, अपने डाइट रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यह वजन घटाने के साथ ही आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। तो आइए जानते हैं म्यूसली के सेवन से आपकी सेहत को कौन से फायदे होते हैं...