4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: पीलिया को जड़ से करना चाहते हैं खत्म तो ऐसे करें नीम के साथ मुलेठी का सेवन, जानिए

Health Tips: पीलिया की बीमारी होने पर शरीर के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है, ऐसे में जानिए इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जो स्वास्थ्य से जुड़ी इन समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 2 Jun 2022, 5:07 PM IST

पीलिया को जड़ से करना चाहते हैं खत्म तो ऐसे करें नीम के साथ मुलेठी का सेवन, जानिए अन्य फायदे भी

health benefits of eating neem with mulethi

Health Tips: बीमारियों को शरीर से दूर रखने के लिए और इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए नीम के साथ मुलेठी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है,इनके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। ये पीलिया जैसी बीमारी को जड़ से दूर रखने में असरदार होते हैं, वहीं इनके रोजाना सेवन से इम्युनिटी से लेकर किडनी तक की कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जानिए कि इन दोनों को रोजाना के डाइट में शामिल करते हैं तो शरीर को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

जानिए पीलिया बीमारी के इन लक्षणों के बारे में
वेट का तेजी से कम होना, बॉडी में खून की कमी हो जाना, आंखों का रंग पीला हो जाना, यूरिन का रंग पीला आना, भूख की कमी, चक्कर आना, पाचन तंत्र का कमजोर हो जाना, थकावट की कमी होना ये सारे लक्षण पीलिया की बीमारी के हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नींद की कमी बना सकती है पुरषों को हार्ट का मरीज, जानिए कितने देर सोने की की होती है आवश्य्कता

पीलिया की बीमारी को दूर करने के लिए अपना सकते हैं इन टिप्स को

नीम के पत्तियों का करें सेवन
नीम के पत्तियों का सेवन पीलिया के पेशेंट्स के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी माना जाता है, इसके सेवन से पीलिया की समस्या धीरे-धीरे जड़ से दूर हो जाती हैं, आप रोजाना नीम के पत्तों का सेवन तो करें, वहीं इसके पत्तियों के रस को भी डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें: रोजाना करें चमत्कारिक फायदों से भरपूर ये हरी सब्जी का सेवन,डायबिटीज, हार्ट और एनिमिया रोगियों के लिए लाभदायक

मुलेठी
मुलेठी का सेवन आमतौर पर सर्दी-जुकाम जैसी समस्यायों को दूर करने में असरदार होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें ग्लिसराइड एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं जो पीलिया की बीमारी को दूर करते हैं, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप इसमें शहद मिला के भी सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इन दो चीजों को रोजाना के डाइट में करें शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।