28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Oats Benefits: ओट्स खाने से सेहत को मिलेंगे कई अद्भुत फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक

Oats Benefits: ओट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ओट्स कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए ओट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 21 Jun 2022, 5:41 PM IST

Oats Benefits: ओट्स खाने से सेहत को मिलेंगे कई अद्भुत फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक

Amazing health benefits of eating oats for weight loss

Oats Benefits: ओट्स सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोजाना नाश्ते में ओट्स खाने से सेहत को बहुत ही फायदे मिलते हैं। साथ ही शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। ओट्स में फाइबर, विटामिन बी, विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो स्वास्थ्य जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर ओट्स, शरीर में होने वाली पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। ओट्स वजन को कम करने में मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए ओट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं ओट्स का सेवन करने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

ओट्स खाने के फायदे

वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद
वजन को कंट्रोल करने के लिए सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
यह भी पढ़े: ये 4 पोषक तत्व शरीर के लिए हैं बेहद जरूरी, इन फूड्स को खाने से कमी होगी पूरी

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करता है। इसलिए रोजाना ओट्स सेवन करने वाले व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में विटामिन, प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना सुबह ओट्स खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल