2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honey with Munakka Benefits: जानिए शहद और मुनक्का के हैं कई फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Honey with Munakka Benefits: शहद और मुनक्का एक साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ये दोनों कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 12 May 2022, 1:10 PM IST

Honey with Munakka Benefits: जानिए शहद और मुनक्का के हैं कई फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Amazing health benefits of Honey and Munakka in Hindi

Honey with Munakka Benefits: शहद और मुनक्का एक साथ सेवन करने से कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर शहद और मुनक्का कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खून की कमी को पूरा करने के साथ ही वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। शरीर की परेशानियों को दूर करने के लिए आप शहद और मुनक्का एक साथ सेवन जरूर करें। तो आइए जानते हैं शहद और मुनक्के के फायदे के बारे में

शहद और मुनक्का के फायदे

1. कब्ज को दूर करने में
शहद और मुनक्का एक साथ सेवन करना कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद और मुनक्का में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसलिए इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: जानिए चोकर वाले आटे के जबरदस्त फायदे, पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में करता है मदद

2. शरीर की सूजन कम करने में फायदेमंद
शहद और मुनक्का एक साथ सेवन करना शरीर की सूजन को कम करने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इन दोनों में एंटी इंफ्लेमेंटरी के गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए शरीर की सूजन को कम करने के शहद और मुनक्का का सेवन जरूर करें।

3. खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद
खून की कमी को दूर करने में शहद और मुनक्का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनमें आयरन की मात्रा पाया जाता है, जो आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है।
इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए शहद और मुनक्का का सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़े: गर्मियों में आपको हेल्दी और फिट बनाए रखने में मददगार होता है, सौंफ का शरबत

4. त्वचा के लिए फायदेमंद
शहद और मुनक्का एक साथ सेवन करना त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनमें एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं, जो एमजीओ नामक पदार्थ के साथ सभी प्रकार के कीटाणुओं से लड़ सकते हैं। साथ ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में शहद और मुनक्का काफी फायदेमंद होता है। ये मुंहासे के कारण होने वाली सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल