6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: लीची की तरह इसके पत्ते भी हैं कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Health Tips: लीची की तरह इसकी पत्तियां भी कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती हैं, इसकी पत्तियों के रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं, इसलिए लीची की पत्तियों का रोजाना सेवन आपको जरूर करते रहना चाहिए।  

2 min read
Google source verification
 लीची की तरह इसके पत्ते भी हैं कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

litchi leaves benefits

Health Tips: लीची की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, स्वाद के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और कई सारे फायदेमंद तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लीची के पत्तियों के रोजाना सेवन से वहीं स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं, ये किडनी से जुड़ी समस्या को दूर करने से लेकर यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने में मदद करती है।
जानिए लीची ही नहीं इसके पत्तियों के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

खांसी की समस्या को करता है दूर
खांसी की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो लीची ही नहीं इसके पत्तियों को भी रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं, आप इसकी पत्तियों की चाय बना सकते है , इसके सेवन से सर्दी-जुकाम के जैसी अन्य समस्याएं दूर हो जाएंगी। वहीं इसकी पत्तियों के रोजाना सेवन से पुरानी से पुरानी खांसी की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है।

कैंसर की समस्या को करता है दूर
लीची ही नहीं इसकी पत्तियों में भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं, इसकी पत्तियों के इस्तेमाल से शरीर को कई तरीके की बीमारियों से लड़ने की बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है, वहीं ये कैंसर सेल्स को भी बढ़ने नहीं देता है। साथ ही अन्य बीमारियों को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें:जानिए बासी रोटी के रोजाना सेवन से होने वाले इन अदभुत फायदों के बारे में, इन लोगों के लिए होता है लाभकारी

वेट लॉस में करता है मदद
वेट को कम करना चाहते हैं तो लीची का सेवन बहुत ही ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता है, ये फाइबर की मात्रा से भरपूर होता है, इसकी पत्तियों के सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है, वहीं ये त्वचा को पोषण प्रदान करता है, इसके सेवन से वजन कम और बेली फैट की समस्या भी दूर होती जाती है।

यह भी पढ़ें: टमाटर के छिलके को बेकार समझ के फेंकने की गलती न करें, सेहत को हो सकते हैं ये 4 स्वास्थ्य लाभ

आंतों में रखता है सुरक्षित
लीची की पत्तियों में फाइबर होता है, इससे आंतों की परेशानियां भी दूर होती जाती है, इसमें बी काम्प्लेक्स विटामिन पाए जाते हैं, ये बॉडी को एक्टिव बना के रखते हैं, वहीं इनसे लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: कम उम्र में बूढ़ा बना देती है इस विटामिन की कमी, जानिए इसकी पूर्ती के लिए कौन से फूड्स का कर सकते हैं सेवन

कील-मुहासें की समस्याएं हो जाती हैं दूर
लीची की पत्तियां में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, वहीं इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, लीची की पत्तियों के रोजाना इस्तेमाल से आपका वेट भी कंट्रोल में रहता है, ये त्वचा को लंबे समय तक पोषण प्रदान करता है, इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे कि कील, मुहासें, पिम्पल्स जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: रोजाना नाश्ते में खाते हैं व्हाइट ब्रेड, तो सेहत को हो सकते हैं इसके कई नुकसान

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।