30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: जानिए बासी रोटी के रोजाना सेवन से होने वाले इन अदभुत फायदों के बारे में, इन लोगों के लिए होता है लाभकारी

Health Tips: बची हुई रोटी यानी बासी रोटी को अक्सर लोग फेंकना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बासी रोटी को फेकने के बजाय यदि आप इसका इस तरीकों से इस्तेमाल करते हैं, तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 25 May 2022, 2:51 PM IST

जानिए बासी रोटी के रोजाना सेवन से होने वाले इन अदभुत फायदों के बारे में, इन लोगों के लिए होता है लाभकारी

benefits of eating stale chapatis

Stale Roti: अक्सर बची हुई रोटियों को ज्यादातर लोग फेंक देते हैं या जानवरों को देना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बासी रोटी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। बासी रोटी का सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती है, वहीं ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मददगार साबित होती है। इसलिए बासी रोटी को फेकने के जगह आप इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए बासी रोटी के इस्तेमाल से होने वाले इन फायदों के बारे में।

बासी रोटी के कौन-कौन से फायदे होते हैं
आमतौर पर गर्म रोटी का सेवन सभी बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बासी रोटी भी सेहत के लिए भी बेहतरीन साबित हो सकती है, इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को लम्बे समय तक स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा असरदार होते हैं। वहीं बची हुई रोटी में ग्लूकोज की मात्रा भी बहुत ही ज्यादा कम होती है, इसलिए जानिए रोजाना बासी रोटी के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

जानिए किन लोगों के लिए बासी लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है

जो वेट को बढ़ाना चाहते हैं
यदि आप वेट को बढ़ाना चाहते हैं तो बासी रोटी का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, वहीं इनमें गुड बक्टेरिया की मात्रा भी भरपूर होती है, ऐसे में इनके सेवन से बल की वृद्धि होती है, ऐसे में आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो बासी रोटी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बासी रोटी का सेवन दूध का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, वहीं इनमें कैलोरी की मात्रा भी न के बराबर होती है, इसलिए डायबिटीज के पेशेंट इसका सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लिवर की सेहत को लंबे समय तक रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जानिए क्या करें और कौन सी चीजों को करने से अवॉयड करें

एसिडिटी के पेशेंट्स के लिए
एसिडिटी और कब्ज की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो बासी रोटी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है, इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखती है, वहीं इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या दूर होती जाती है।

यह भी पढ़ें: रोजाना नाभि में लगाएं कैस्टर ऑयल और नारियल का तेल, इन समस्याओं में मिलेगा छुटकारा

एक्सरसाइज करने वाले व्यक्तियों के लिए
जो व्यक्ति जिम जाते हैं उनके किये बासी रोटी का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इनमें बहुत सारे पोषक तत्व ऐसे पाए जाते हैं जो मसल्स को मजबूत बनाते हैं, इसके सेवन से थकान की समस्या भी दूर हो जाती है, ऐसे में बासी रोटी का सेवन लाभदायक साबित होता है।

यह भी पढ़ें: अक्सर सोते समय घट या बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, जानें नींद और बीपी के बारे में ये जरूरी बातें

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल