30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blood Pressure: अक्सर सोते समय घट या बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, जानें नींद और बीपी के बारे में ये जरूरी बातें

Blood Pressure: नींद का आपके ब्लड प्रेशर के ऊपर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है, इसलिए जानिए कि कौन से पोजीशन में सोने से बीपी की समस्या होने का खतरा नहीं रहता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 25 May 2022, 2:06 PM IST

अक्सर सोते समय घट या बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, जानें नींद और बीपी के बारे में ये जरूरी बातें

blood pressure

Blood Pressure: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि ब्लड प्रेशर की बीमारी बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गई है, पहले इस बीमारी का खतरा बढ़ते उम्र के लोगों को ज्यादातर रहता था, वहीं आजकल इस बीमारी ने कम उम्र के लोगों को भी अपने गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। जब व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 140/90 mm /hg के ऊपर रहता है, तो ये हाई ब्लड प्रेशर होता है, वहीं व्यक्ति का ब्लड प्रेशर यदि 90/60 रहता है तो ये लो ब्लड प्रेशर होता है। वहीं सोते समय ब्लड प्रेशर हाई या लो होने का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में इसे सामान्य रखना चाहते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होना चाहिए,जानिए कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना चाहते हैं तो कौन सा स्लीपिंग पोजीशन सबसे बेस्ट साबित हो सकता है।

जानिए नींद का ब्लड प्रेशर के ऊपर कैसे प्रभाव पड़ता है
वास्तव में नींद का सीधा असर ब्लड प्रेशर के ऊपर नहीं पड़ता है, लेकिन यदि आपका मूड खराब है तो ये हार्मोन्स को प्रभावित कर सकता है, इसके परिणाम स्वरूप आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, यदि व्यक्ति कम से कम 5 घंटे से कम सोता है तो इसका असर सीधा तौर पर ब्लड प्रेशर के ऊपर पड़ता है, ऐसे में व्यक्ति का ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। इसके अलावा वहीं ये कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियों का कारण भी बनता है।

यह भी पढ़ें: लिवर की सेहत को लंबे समय तक रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जानिए क्या करें और कौन सी चीजों को करने से अवॉयड करें

जानिए ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को किस पोजीशन में सोना चाहिए
यदि ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो ऐसे में करवट लेकर सोना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जो महिलाएं प्रेग्ननेंट हैं उन्हें बाईं और करवट लेकर सोने की सलाह दी जाती है, वहीं ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को सोने के पोजीशन के साथ-साथ खान-पान और लाइफस्टाइल के ऊपर फोकस करने कि भी बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है, वहीं बीपी को चेक करते रहे और साथ ही साथ डॉक्टर से भी समय-समय पर सम्पर्क करते रहें।

यह भी पढ़ें: रोजाना नाभि में लगाएं कैस्टर ऑयल और नारियल का तेल, इन समस्याओं में मिलेगा छुटकारा

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल