30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिवर और गले से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद गन्ने का रस है कई गुणों से भरपूर

टॉन्सिल्स जैसी गले से जुड़ी समस्या में गन्ने का रस फायदेमंद हो सकता है। टॉन्सिल्स की समस्या में रोगी के गले के पिछले हिस्से के टिश्यू में सूजन आ जाती है जिससे व्यक्ति को कुछ भी खाने पीने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 Mar 2022, 11:46 PM IST

ganne ka juice benefits, sugarcane juice, गन्ने का रस, health tips in Hindi, ganne ka ras peene ke fayde, ganne ke ras ke fayde, liver health,

लिवर और गले से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद गन्ने का रस है कई गुणों से भरपूर

गर्मियों में ठंडा ठंडा गन्ने का रस आपकी प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि आपको ऊर्जा भी भरपूर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में सबका पसंदीदा गन्ने का रस सेहत के लिए भी काफी गुणकारी माना गया है। यह आपके लिवर और गले से जुड़ी समस्याओं में आराम दिलाने के साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। तो आइए जानते हैं गन्ने के रस के फायदों के बारे में...

1. लिवर के लिए
लिवर से जुड़ी पीलिया बीमारी में गन्ने के रस का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। क्योंकि यह रोग लिवर की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी होने से होता है। जिसमें रोजाना एक गिलास गन्ने का रस पीना लाभकारी हो सकता है।

2. इम्यूनिटी बढ़ाए
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में भी गन्ने का रस फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि गन्ने के रस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण बीमारियों से लड़ने की क्षमता अच्छी हो सकती है। वहीं इसका रस कई तरह के बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से भी बचा सकता है।

3. गले को राहत दे
टॉन्सिल्स जैसी गले से जुड़ी समस्या में गन्ने का रस फायदेमंद हो सकता है। टॉन्सिल्स की समस्या में रोगी के गले के पिछले हिस्से के टिश्यू में सूजन आ जाती है जिससे व्यक्ति को कुछ भी खाने पीने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गले की खराबी को दूर करने के साथ ही खांसी जुकाम और फ्लू की समस्या में आराम दिलाने वाले गन्ने का रस पीना गुणकारी साबित हो सकता है।

4. स्वस्थ नाखूनों के लिए
खूबसूरत और मजबूत नाखून हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए गन्ने के रस का सेवन फायदेमंद माना गया है। क्योंकि गन्ने के रस में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जो आपके नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक तत्व है।

यह भी पढ़ें: बिना कुछ किए अगर घट रहा है वजन तो खतरे की है ये घंटी

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल