4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: त्वचा को सॉफ्ट बना के रखने से लेकर चर्म रोग में होता है फायदेमंद, जानिए फिटकरी से होने वाले इन फायदों के बारे में

Health Tips: फिटकरी की बात करें तो ये एंटीबैक्टेरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 28 May 2022, 9:19 PM IST

त्वचा को सॉफ्ट बना के रखने से लेकर चर्म रोग में होता है फायदेमंद, जानिए फिटकरी से होने वाले इन फायदों के बारे में

amazing health benefits of using fitkari

Health Tips: फिटकरी का आमतौर पर इस्तेमाल पुरुष दाढ़ी बनाने के बाद त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना के रखने के लिए करते हैं। फिटकरी के इस्तेमाल से वहीं त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। फिटकरी में एन्टी बैक्टेरियल जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर कर देते हैं।
जानिए फिटकरी के रोजाना इस्तेमाल से होने वाले इन फायदों के बारे में।

टॉन्सिल में होता है फायदेमंद
टॉन्सिल के होने पर दर्द बना रहता है, ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर गरारा करते रहें। इससे टॉन्सिल में होने वाले दर्द से जल्द से जल्द आराम मिलेगा।

चर्म रोग में होता है लाभदायक
यदि आप चर्मरोग से परेशान रहते हैं तो प्रभावित जगह पर फिटकरी के पानी से त्वचा की सफाई कर सकते हैं, इससे चर्म रोग की समस्या दूर हो जाती है।

दांत दर्द की समस्या को करता है दूर
दांतों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो फिटकरी का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इस दर्द को दूर करने के लिए आप काली मिर्च में चूर्ण मिलाकर इससे दांतों की सफाई कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: कान की मालिश इस तरह करेंगे, तो बढ़ेगी सुनने की क्षमता और कई बीमारियां भी हो जाएंगी दूर

अस्थमा की समस्या को करता है दूर
अस्थमा से ग्रसित लोगों को खांसी आए या गले में दर्द हो तो फिटकरी का सेवन काली मिर्च और गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। इससे सेहत को लाभ होगा, वहीं खांसी आना भी कम हो जायेगी।

यह भी पढ़ें: थायराइड के पेशेंट्स में लगातार तेजी से वजन बढ़ने से हैं परेशान, तो आपके लिए यहां 4असरदार वेट लॉस ट्रिक्स हैं

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।