अंडे का सेवन सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना गया है। यह एक पौष्टिक आहार है। अंडे को प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत माना गया है। प्रोटीन के अलावा इसमें विटामिन डी, जिंक, विटामिन ए, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन B12, फास्फोरस तथा अमीनो एसिड आदि पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। अंडे का सेवन आपको एनर्जी प्रदान करने के साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने, हड्डियों तथा मस्तिष्क को मजबूती देने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने आदि फायदे प्रदान करता है। लेकिन ढेर सारे फायदों के बावजूद भी यदि अंडे का सेवन गलत तरीके से या फिर गलत चीजों के साथ किया जाए, तो फायदे की जगह नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं अंडे के साथ किन चीजों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है...