अक्सर आपने कई लोगों को डायबिटीज के रोगियों को मीठा न खाने की सलाह देते हुए सुना होगा जिसमें केला भी शामिल है क्योंकि इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ सकता है। हालांकि यह बात काफी हद तक ठीक है। परंतु क्या आप जानते हैं कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज के रोगी भी केला खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। तो आइए जानते हैं डायबिटीज में केला खाने की सही मात्रा और तरीके के बारे में...
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, केले में कई पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी, पोटेशियम, फोलिक एसिड और विटामिन सी आदि मौजूद होते हैं। यानी कि केले में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माने गए हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी अपनी डाइट में सीमित मात्रा में केले को शामिल कर सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में।
विशेषज्ञों के मुताबिक यदि डायबिटीज के रोगी सीमित मात्रा में केले का सेवन करते हैं तो यह उनके रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित नहीं करता और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।