डीपीओ डॉ हेमलता जैन ने 28 जुलाई तक चलने वाली अभियान की रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया कि जिलास्तर से ब्लॉकस्तर तक बैठकों के माध्यम से अभियान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही इस दौरान रैलियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेल्दी लीवर अभियान के माध्यम से आमजन से शुद्ध पानी पीने और स्वच्छ भोजन के साथ शराब और तंबाकू छोड़ने की अपील की जाएगी। बैठक में डीटीओ डॉ पीके वर्मा, आरसीएचओ डॉ भगत सिंह तंबोलिया, स्काउट सीईओ दीपेश शर्मा, डॉ दीपा कटारा सहित चिकित्सक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।