31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून में एक साल तक के बच्चे को उबला पानी पिलायें

सवाल: मेरे बेेटे की उम्र 10 माह है। दिन में कई बार दस्त करता है? मंजू देवी
less than 1 minute read
Google source verification
मानसून में एक साल तक के बच्चे को उबला पानी पिलायें

मानसून में एक साल तक के बच्चे को उबला पानी पिलायें

सवाल: मेरे बेेटे की उम्र 10 माह है। दिन में कई बार दस्त करता है? मंजू देवी
जवाब: मानसून में ऐसी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए एक साल से छोटे बच्चों को उबला हुआ पानी ही पीने को दें। कच्ची चीजें खाने को न दें। बच्चा बार-बार मुंह में अंगुलियां डालता है। इसलिए उसके पास जो भी रखें। बीच-बीच में उन्हें धोते रहें। हमेशा फ्रेश खाना ही खाने को दें। दूध ही नहीं, बच्चे को दही भी खिलाएं। इससे पाचन ठीक रहेगा और दस्त में भी आराम मिलेगा।

सवाल: बच्चों में होने वाली कावासाकी बीमारी के बारे में बताइए। क्या कोरोना का खतरा ऐसे बच्चों को भी है? शंकर लाल शर्मा, मुंबई
जवाब: यह परेशानी 1-5 वर्ष के बच्चों में अधिक होती है। इसमें बुखार के साथ बच्चे का चेहरा, आंख, होंठ लाल होते और गले में गांठें निकल आती हैं। यह जानलेवा भी हो सकता है। इसमें भर्ती कर बच्चे का इलाज किया जाता है। ऐसे बच्चों में कोविड का खतरा ज्यादा है। विशेष सावधानी बरतें।