Date Palm Water : संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय पर सोना और जागना, ये सभी जीवनशैली में आवश्यक हैं। कई लोग खजूर का पानी सुबह खाली पेट पीना अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं। खजूर में डाइट्री फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन जैसे कई महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। आज हम इसी को लेकर बात करेंगे कि कैसे खजूर का पानी हमारे लिए फायदेमंद माना जाता है।