28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brinjal Benefits: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें बैंगन का सेवन, जानें इसके कमाल के फायदे

Brinjal Benefits: बैंगन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सफेद बैंगन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। बैंगन का सेवन करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 29 Aug 2022, 1:00 PM IST

Brinjal Benefits: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें बैंगन का सेवन, जानें इसके कमाल के फायदे

Benefits of eating brinjal for physical and mental health

Brinjal Benefits: बैंगन का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। बैंगन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही ये विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बैंगन का सेवन करना फायदेमंद होता है। बैंगन वजन को कम करने में भी मदद करता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बैंगन का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं बैंगन का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

बैंगन खाने के फायदे

1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पेट के लिए बैंगन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बैंगन में फाइबर पाया जाता है। इसलिए बैंगन का सेवन करने से पाचन तंत्र सही तरह से काम करता है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: अदरक ही नहीं, अदरक के तेल में छिपे हैं कई अनगिनत राज, सिर से लेकर पैर तक होता है फायदेमंद

2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए बैंगन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बैंगन में फैट और कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बैंगन का सेवन जरूर करें।

3. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बैंगन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बैंगन में विटामिन सी मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: पाचन क्रिया को बेहतर बनाने से लेकर वजन कम करने में फायदेमंद होता है आलूबुखारा का जूस, जानें इसके अन्य फायदे

4. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
मानसिक स्वास्थ्य के लिए बैंगन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बैंगन में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, जिंक और फोलेट के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही बैंगन दिमाग को शांत और याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल