30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips: जाने घी के फायदे, ठंड के समय में यह बन सकता है आपके स्वास्थ्य के लिए रामबाण

घी के गुणों से तो आप सब परिचित होंगे। पुराने जमाने से ही कहा जाता रहा है कि घी आपको मजबूती प्रदान करता है ।तो यदि आप यह सोचते हैं कि घी खाने से आप मोटे हो जाएंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घी के गुण के बारे में बताएंगे और साथ ही ठंड में भी आपके लिए कितना लाभदायक है यह भी बताएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 2 Nov 2021, 12:16 AM IST

ghee-butter-in-glass-jar-with-wooden-spoon.jpg

benefits of ghee in winter

नई दिल्ली। जैसे हम गर्मी में ठंडी तासीर वाली चीज को खाते हैं। उसी प्रकार हमें ठंड में गर्म तासीर वाले पदार्थ का सेवन करना चाहिए।ठंड के मौसम में जिस खाद्य पदार्थ का दिल खोलकर आपको इस्तेमाल करना चाहिए, वह है घी। यह ठंड के मौसम में बनने वाली अमूमन सभी रेसिपी का अहम हिस्सा होता है। आयुर्वेद भी ठंड के मौसम से जुड़ी परेशानियों से पार पाने के लिए आहार में घी के संतुलित इस्तेमाल की सलाह देता है। ठंड के मौसम में घी खाने के फायदे के बारे में हम आज आपको बताने जा रहें हैं।

सर्दी में दिलाए कब्ज़ से राहत

सर्दी के मौसम में कब्ज की समस्या ज्यादा होती है। अगर आप सोने से पहले एक कप गर्म दूध में दो चम्मच घी मिलाकर पिएंगे तो काफी बेहतर महसूस करेंगे।देशी घी पाचन क्रिया को ठीक रखने में काफी मददगार हो सकता है।


वेट लॉस
गर्मागर्म जलेबी हो राजमा-चावल, सर्दियों में लोग इनका खूब स्वाद लेते हैं। लेकिन, इस तरह का खाना खाने की वजह से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसीलिए, अपने भोजन में ऊपर से एक-दो चम्मच घी डालें। घी से सर्दियों में बढ़ा वजन कंट्रोल करने में मदद होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।