1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Halim Seeds Benefits: महिलाओं की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है हलीम का बीज, जानें इसके अन्य फायदे

Halim Seeds Benefits: हलीम के बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हलीम का बीज कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। हलीम के बीज का सेवन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 4 Sep 2022, 8:57 PM IST

Halim Seeds Benefits: महिलाओं की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है हलीम का बीज, जानें इसके अन्य फायदे

Benefits of halim seeds for women health

Halim Seeds Benefits: हलीम के बीज का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। हलीम का बीज कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही हलीम के बीज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हलीम के बीज महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, इसका का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हलीम के बीज के सेवन से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

हलीम के बीज के फायदे

अनयिमित पीरियड्स में फायदेमंद
अनयिमित पीरियड्स की समस्‍या को दूर करने के लिए हलीम के बीज का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हलीम के बीजों में ऐसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो अनयिमित पीरियड्स की समस्‍या को दूर करने में मदद करते हैं। हलीम के बीज में फाइटाकेमिकल्‍स होता है। यह एस्‍ट्रोजन की तरह काम करते हैं। जिसकी मदद से अनियमित पीरियड्स और दर्द की समस्‍या को दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: कोकम जूस पीने से सेहत को मिलते है कमाल के फायदे, हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में करता है मदद

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए हलीम के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हलीम के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में फायदेमंद
शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए हलीम के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हलीम के बीज में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसका हर रोज सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है और एनीमिया की शिकायत दूर होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के बाद उन्हें हलीम के बीज खिलाया जाता है।
यह भी पढ़े: लेमन ग्रास तेल से भी सेहत को मिलते है कई अद्भुत फायदे, सूजन को कम कर करने में होता है सहायक

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल