22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Honey Health Benefits जानिए शहद से स्वास्थ को होने वाले फायदे के बारे में

Honey Health Benefits जानिए शहद से स्वास्थ को होने वाले फायदे के बारे में

शहद कुदरती तौर पर बहुत खास होता है और शहद स्वाद में काफी मीठा होता है। मिठास के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिहाज से भी शहद काफी उपयोगी साबित होता है। शहद में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे शरीर में कई जरूरी तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। कई बीमारियों में शहद दवा की तरह भी काम करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

MD IMRAN AHMAD

•

Updated: 9 Dec 2021, 10:41 PM IST

Benefits of Honey for Health

Benefits of Honey for Health

नई दिल्ली : शहद सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है । शहद के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है तो वहीं कफ अस्थमा और हाईब्लडप्रेशर की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है । इसके अलावा शहद के नियमित रूप से सेवन से खून साफ होता है। और दिल से संबंधित बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है । आइए जान लीजिए शहद के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में । शहद हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से खून साफ होता है और एनीमिया भी दूर होता है। शहद के फायदे को लेकर हाल ही में एक रिसर्च भी हुआ है। रिसर्च में कुछ लोगों को एंटी वायरल क्रीम और कुछ लोगों को शहद का प्रयोग करने को कहा गया। नौ दिन तक चले इस रिसर्च में पाया गया कि होठ पर क्रीम की तरह शहद का इस्तेमाल करने वालों को एंटी वायरल क्रीम के मुकाबले काफी ज्यादा फायदा हुआ। इतना ही नहीं शहद का असर एंटी वायरल क्रीम के मुकाबले काफी ज्यादा समय तक बरकरार रहा। इतने गुणकारी शहद के और भी कई फायदे हैं आइए जानते हैं।

शहद से होने वाले फायदे

1. बाल के लिए बहुत फायदेमंद होता है शहद
बाल शरीर का सबसे अहम आकर्षण का केंद्र होता है। बालों से चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाए जा सकते हैं लेकिन अगर बाल गिरने लग जाए तो काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है । ऐसे में रोजाना दो चम्मच शहद खाने से बालों को गिरने से रोका जा सकता।

2. शरीर को बहुत ऊर्जा देता है शहद
दिनभर के काम के लिए शरीर को काफी ऊर्जा चाहिए होती है लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में तनाव काफी बढ़ जाता है और ऊर्ता का स्तर गिर जाता है। ऐसे में शहद की मदद से शरीर को ऊर्जावान बनाया जा सकता है। नियमित रूप से एक बड़े चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मुहैया करवाई जा सकती है।

3. मांसपेशियां मजबूत करता है शहद
शरीर की मांसपेशियां जितनी मजबूत होंगी, शरीर उतनी फर्ती से ही मुश्किल काम कर पाएगा। ऐसे में शरीर की मांसपेशियां मजबूत करने के लिए शहद का सेवन करना काफी लाभ पहुंचा सकता है।

4. त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होता है शहद
चमकदार त्वचा के लिए भी शहद का सेवन काफी मददगार साबित हो सकता है। त्वचा का रंग साफ करने और इसमें निखार लाने के लिए ठंडे पानी में शहद मिलाकर रोजाना पीना चाहिए । शहद आपके चेहरे की खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और नमी प्रदान करने वाले गुण दाग-धब्‍बों को दूर कर त्‍वचा में नई जान भर देते हैं। चेहरे की खुश्‍की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए।

5. कैंसर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है शहद
नियमित रूप से शहद के सेवन से पेट के कैंसर से बचाव किया जा सकती है। वहीं शहद में मौजूद ऑक्सीडेंट की मदद से ट्यूमर बनने से भी रोका जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।