नई दिल्ली। एलोवेरा के एक नहीं अनेकों फायदे होते हैं। बालों कि ग्रोथ से लेकर स्किन में ग्लो लेकर आने तक, हर तरीके से एलोवेरा का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं शरीर से कई बीमारियों को दूर रखने में एलोवेरा का सेवन फायदेमंद होता है। यदि स्किन में समस्या हो तो भी एलोवेरा का यूज़ आपको फायदा पहुंचा सकता है। सनबर्न,पिम्पल्स,झांइयां आदि से इसका यूज़ फायदा दिलाने में मदद कर सकता है। वहीं बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में भी एलोवेरा काफी हद तक लाभदायक हो सकता है।