
Mind Diet Tips
Mind Diet Tips: अक्सर व्यक्ति शारीरिक सेहत के ऊपर तो ध्यान देता ही है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को अनदेखा कर देता है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक सेहत के उपर भी अधिक ध्यान देने कि आवश्य्कता होती है। आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि मेन्टल प्रेशर लोगों के ऊपर बना ही रहता है, कभी काम के चलते कभी पढ़ाई के चलते। वहीं ये सारी चीजें अवॉयड करने से दिमाग से जुड़ी कई समस्याएं भी बनी रहती है। इसलिए डाइट के ऊपर खासतौर पर अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है। जो आपके दिमाग की सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखेंगें साथ ही साथ शरीर भी आपका स्वस्थ रहेगा।
दिमाग की सेहत तेज बना के लिए करें इन फूड्स का करें सेवन-
1.कद्दू के बीज- कद्दू ही नहीं इसके बीज का सेवन भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम के साथ ज़िंक भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से व्यक्ति की मेमोरी पावर तेज होती जाती है। इसके रोजाना सेवन से थिंकिंग स्किल्स तेज होती जाती हैं। वहीं बच्चों को भी आप कद्दू के बीज जरूर खिलाएं।
2.अखरोट का करें सेवन: अखरोट का रोजाना सेवन दिमाग की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ये मानसिक स्वास्थ्य को भी तेज बनाता है। इसके रोजाना सेवन से दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
3.डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि इसके रोजाना सेवन से दिमाग की सेहत भी स्वस्थ बनी रहती है। चॉकलेट में कोको की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। ये याददास्त को मजबूत बनाती है और दिमाग से जुड़ी बीमारियों को कम करने में भी असरदार होती है।
4.सोया प्रोडक्ट्स: सोया प्रोडक्ट्स की बात करें तो ये दिमाग की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। सोया प्रोडक्ट्स के सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में पोलीफ़ेलोन्स मिलता है। ये मानसिक सेहत को मजबूत बना के रखने के साथ-साथ शारीरिक सेहत को भी स्वस्थ बनाता है।
माइंड सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए इन फूड्स को कम करें-
1. तला-भुना फूड्स का सेवन कम करें: कोशिश करें कि कम से कम तले-भुने फूड्स का सेवन करें जैसे कि फ्रेंच फ्राइज, पिज्जा, बर्गर, चिकेन नगेट्स आदि चीज़ें कम से कम खाएं, इनके ज्यादा मात्रा में सेवन से मानसिक सेहत के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है साथ ही साथ दिमाग की सेहत के ऊपर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
2.शुगर युक्त चीजों का सेवन कम मात्रा में करें: शुगर युक्त चीज़ों का यदि आप ज्यादा मात्रा में करते हैं तो ये दिमाग की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। केक, ब्राउनी आदि चीजों के सेवन को पसंद करते हैं तो हफ्ते में एक दिन ही खाएं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
10 Apr 2022, 3:15 PM IST
Published on:
10 Apr 2022, 3:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.