समय से पहले बूढ़े और बीमार हो रहे बिंजर्स
शोधकर्ताओं ने अपने शोध के हवाले से दावा किया है कि बिंजे-वॉचर्स में लगातार शो देखने के कारण ग्लुटील एम्नेसिया (Dead Butt Syndrome)), खराब मनोदशा (Bad Mood), मधुमेह बढ़ जाने के कारण अंगों के गल जाने का खतरा, मोटापा, खराब मुद्रा और गोल-मटोल कंधे की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं बहुत ज्यादा बिंजे वॉचिंग से काले धब्बों के साथ त्वचा का पीला पड़ जाना, समय से पहले बुढ़ापा (Pre-mature Aging)), मोटापा और आंखों में रक्त की पर्याप्त मात्रा में कमी (Blood Shot Eyes with Dark Patches), का कारण भी बनता है। बिगड़ते स्वास्थ्य के ये लक्षण स्त्री-पुरुषों में एक समान रूप से नजर आते हैं। बिंजे-वॉचिंग सिर्फ सेहत ही खराब नहीं कर रहा बल्कि इसकी लत के कारण गतिहीन जीवन शैली, व्यायाम की कमी और असंतुलित आहार इसे और बदतर बना देता है।