28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Seeds For Diabetes: डायबिटीज की समस्या के लिए रामबाण इलाज है ये बीज, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में होता है मददगार

Seeds For Diabetes: आज के समय में ज्यादातर लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे है। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में कुछ बीजों की मदद से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 8 Aug 2022, 3:06 PM IST

Seeds For Diabetes: डायबिटीज की समस्या के लिए रामबाण इलाज है ये बीज, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में होता है मददगार

Blackberry flax and pumpkin seeds to control blood sugar

Seeds For Diabetes: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से भारत में ज्यादातर लोग डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित है। आज के समय में कम उम्र के युवा डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे है। डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। डायबिटीज होने पर शरीर में कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर डायबिटीज के मरीज अपने खानपान में जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो यह उनके सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। साथ ही कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करें। लेकिन कुछ ऐसे बीज भी है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है। तो आइए जानते है इन बीजों के बारे में

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले बीज


जामुन के बीज
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जामुन के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जामुन के बीज में विटामिन्स, फाइबर, मैग्नीशियम के गुण पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: शरीर में विटामिन बी12 की कमी से आप हो सकते हैं इन रोगों के शिकार, शारीरिक और मानसिक बीमारियों के होने का बढ़ जाता है खतरा

अलसी के बीज
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अलसी के बीज में फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्त्व के गुण पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है।

कद्दू के बीज
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कद्दू के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कद्दू के बीज में कई ऐसे पोषक तत्त्व पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है। साथ ही ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने में भी मदद करते है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज और वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है सूखी खुबानी, जानें इसके कमाल के फायदे

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल