
जनवरी में संक्रमण तेजी से फैला वहीं आखिरी के दिनों में चाल धीमी भी पडऩे लगी, आखिरी सप्ताह नए मरीजों की तुलना में रिक्वरी रेट सौ फीसदी से भी ज्यादा
आपने जरूर सुना होगा कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है या हमारे बोन को मजबूत बनाता है। साथ ही कई प्रकार की बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है विटामिन डी आने के लिए कई प्रकार के तरीके हैं जो आप अपने हिसाब से अपना सकते हैं जैसे कि विटामिन डी रिच सोर्स फूड का सेवन करना। ठंड के मौसम में सुबह की धूप लेना भी विटामिन डी पाने का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या विटामिन डी कोरोना से भी हमारी रक्षा कर सकता है।
कोरोना के प्रकोप में लोग इस बात को भूल गए कि विटामिन डी भी शरीर के लिए उतना ही जरूरी है । लोगों ने विटामिन सी की गोली या तो जमकर खाई परंतु विटामिन डी के लिए धूप में बैठना भूल गए जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो गई।
अब कोविड का सीधा असर उनके बोन पर ही हो रहा है।
इंसान के शरीर में हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए विटामिन डी काफी महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स नामक हड्डी की बीमारी हो सकती है, वहीं इसकी कमी से वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया नामक बीमारी होने की संभावना रहती है जिससे हड्डी कमजोरी हो जाती है।
इसका मतलब यह है कि सीधे तौर पर तो विटामिन डी हमारी रक्षा कोरोना से नहीं करता। परंतु विटामिन डी की कमी हमारे शरीर में कई अन्य प्रकार की बीमारी ले आती है। जिसकी वजह से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है इसलिए यह जरूरी है कि ठंड के मौसम में हम विटामिन डी का सेवन जरूरत के हिसाब से करते रहे। ताकि हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहे और हम कोरोना से लड़ सके।
ब्रिटेन में ठंड के मौसम में डॉक्टरों और सरकार की तरफ से सलाह दी जाती है कि विटामिन डी का कम से कम हफ्ते में दो बार अवश्य सेवन करें । ताकि लोगो को अनावश्यक हड्डियों से जुड़ी समस्या का सामना ना करना पड़े।
Updated on:
5 Feb 2022, 10:26 AM IST
Published on:
5 Feb 2022, 10:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.