29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / चेहरे पर सूजन, कहीं किडनी में समस्या का संकेत तो नहीं

चेहरे पर सूजन, कहीं किडनी में समस्या का संकेत तो नहीं

कई लोगों को सुबह के समय चेहरे पर सूजन की समस्या रहती है, यह कई तरह की बीमारियों का संकेत हो सकता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Sharma

•

Updated: 25 Dec 2023, 11:27 AM IST

face.jpg

चेहरे पर सूजन के कई कारण हो सकते है। एलर्जी की वजह से भी चेहरे पर सूजन, आंखों में भारीपन और गले में जकड़न की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कभी—कभी चेहरे की सूजन किडनी प्रॉब्लम का भी संकेत होती है। आइए जानते हैं चेहरे पर सूजन की क्या—क्या वजह हो सकती है।

किडनी प्रॉब्लम
चेहरे पर सूजन के कई कारण हो सकते हैं। अगर सुबह केवल चेहरे पर सूजन है तो हो सकता है कि किडनी में समस्या है। अपने फिजिशियन को दिखाकर जांच करवाएं। कई बार किडनी प्रॉब्लम के चलते चेहरे पर सूजन आ जाती है।

हाई बीपी
कई बार हाई बीपी के कारण भी चेहरे पर सूजन आती है। सुबह के समय यदि आपके चेहरे पर आंखों के आस—पास सूजन हैं तो बीपी की जांच जरूर करें।

डायबिटीज
शुगर लेवल बढ़ने से भी चेहरे पर सूजन और गले वाले हिस्से में भारीपन की दिक्कत हो सकती है। यदि आपके डायबिटीज रहती है, तो प्रॉपर मेडिकेशन लें और ब्लड शुगर पर निगरानी रखिए।

एलर्जी
चेहरे पर सूजन के साथ आंखों में भारीपन और गले में जकड़न है तो एलर्जी हो सकती है। अगर बार-बार यह समस्या हो रही है तो ज्यादा आशंका एलर्जी की रहती है। रात को मीठा या नमकीन चीजें ज्यादा खाने से सुबह के समय चेहरे पर सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं।

हार्मोनल बदलाव
हार्मोनल बदलाव के कारण चेहरे पर सूजन हो सकती है। अगर महिला है तो माहवारी के दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है। इस कारण भी चेहरा फूला हुआ दिखाई दे सकता है। सही कारण के लिए अपने डॉक्टर को एक बार अवश्य दिखा लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।