2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cherry Tomato: चेरी टमाटर खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Cherry Tomato: विटामिन ए को आपके नेत्रों के स्वास्थ्य के लिए एक आवश्यक तत्व माना गया है। ऐसे में विटामिन ए युक्त चेरी टमाटर का सेवन आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 30 Jan 2022, 10:41 PM IST

Cherry Tomato Health Benefits In Hindi

Cherry Tomato Health Benefits In Hindi

टमाटर की किस्मों में से एक चेरी टमाटर दिखने में छोटे, लाल और गोल-मटोल होते हैं। चेरी टमाटर दिखने में जितने आकर्षक होते हैं, उनके फायदे भी उतने ही हैं। हालांकि, पहले इस टमाटर के बारे में बहुत ही कम लोग जानते थे, परंतु अब इसके फायदों के बारे में जागरूक होने से इसके इस्तेमाल और खेती में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।सामान्य टमाटर की तुलना में चेरी टमाटर में कम बीज तथा रस पाया जाता है। चेरी टमाटर का इस्तेमाल सब्जी, सलाद के साथ अन्य कई व्यंजनों में किया जाता है। अब आइए जानते हैं चेरी टमाटर खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

1. त्वचा के लिए
चेरी टमाटर खाना आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें लाइकोपीन के साथ एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी भी मौजूद होते हैं जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

2. नेत्र स्वास्थ्य के लिए
विटामिन ए को आपके नेत्रों के स्वास्थ्य के लिए एक आवश्यक तत्व माना गया है। ऐसे में विटामिन ए युक्त चेरी टमाटर का सेवन आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। चेरी टमाटर को अपनी डाइट में शामिल करके आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।

3. प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इन दोनों गुणों से युक्त चेरी टमाटर को अपनी डाइट में शामिल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। मजबूत इम्यूनिटी होने से आपके शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।

4. ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे
जिन लोगों को अक्सर उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है, उनके लिए डाइट में चेरी टमाटर शामिल करना काफी अच्छा हो सकता है। क्योंकि चेरी टमाटर में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है, जो उच्च रक्तचाप की समस्या में राहत दिला सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल