अस्पताल से ठीक होकर आने के बावजूद 14.4 फीसदी रोगी हाइपरग्लेसेमिया के शिकार हो रहे हैं। एल्सवियर जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे रोगियों में सर्वाधिक सुरिक्षत और प्रभावी उपचार डीपीपी-4 इन्हिबिटर पाया गया है। इसमें मुख्यत तीन शुगर अवरोधक होते हैं जो सीटाग्लिप्टिन, लिनाग्लिप्टिन तथा विन्डाग्लिप्टिन शामिल हैं। जर्नल आफ ड्रग रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार डीपीपी-4 इन्हिबिटर का प्राकृतिक मुख्य स्रोत दारुहरिद्रा औषधीय पौंधा है। बीजीआर-34 को विकसित करने वाले सीएसआईआर लखनऊ की प्रयोगशाला एनबीआरआई के वैज्ञानिक डा. एकेएस रावत ने कहा कि दारुहरिद्रा के इस गुण के कारण ही इसे बीजीआर में शामिल किया गया। तब वैज्ञानिकों ने दारुहरिद्रा की इस क्षमता का गहन अध्ययन किया था।