दही में मीठे और खट्टे तत्व होते हैं। यह कफ दोष को बढ़ा सकता है, इसलिए जिन लोगों का कफ पहले से ही अधिक है, उन्हें दही का अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकता है। इसके अतिरिक्त, यह बलगम के निर्माण का कारण भी बन सकता है। इसी वजह से आयुर्वेद रात के समय दही खाने से मना करता है। रात में हमारा शरीर स्लीप मोड में होता है और तापमान दिन की तुलना में ठंडा रहता है, जिससे कफ उत्पन्न करने वाली चीजों से शरीर में अधिक बलगम बन सकता है।