31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉर्बेवैक्स वैक्सीन को कोविड बूस्टर खुराक के लिए DCGI ने दी मंजूरी

Corbevax vaccine: कॉर्बेवैक्स (Corbevax) वैक्सीन को DCGI ने कोविड बूस्टर खुराक के लिए मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी वैक्सीन को कोविड बूस्टर खुराक के रूप में 18 या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए दी गई है। इस वैक्सीन को 'हेट्रोलोगस' के रूप में मंजूरी दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Jun 2022, 5:58 PM IST

dcgi-approves-corbevax-vaccine-for-covid-booster-dose.jpg

DCGI approves Corbevax vaccine for Covid booster dose

Corbevax vaccine: बायोलॉजिकल ई के COVID-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स (Corbevax) को DCGI ने 18 साल या उससे अधिक लोगों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी दे दी गई है। इसके पहले भारत के दवा नियामक DCGI ने अप्रैल के अंत में कॉर्बेवैक्स को 5 से 12 साल के बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी। वहीं अब DCGI ने कॉर्बेवैक्स को 'हेट्रोलोगस' के रूप में मंजूरी दी है। दरअसल 'हेट्रोलोगस' का मतलब ये है कि जो लोग कोवैक्सीन या कोविशील्ड की दोनों डोज ले चुके हैं, वह अब कॉर्बेवैक्स (Corbevax) वैक्सीन को बूस्टर खुराक (तीसरी डोज) के रूप में ले सकते हैं।

आपको बता दें कि बायोलॉजिकल ई मई में निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए कॉर्बेवैक्स के दाम कम किए हैं। दाम कम करने के पहले कॉर्बेवैक्स 840 रुपए प्रति डोज था, जिसे 250 रुपए प्रति डोज कर दिया गया है, जिसमें GST भी शामिल है।


कॉर्बेवैक्स भारत की बूस्टर खुराक की जरूरतों को करेगा पूरा

कोवैक्सीन या कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने के 6 महीने बाद कॉर्बेवैक्स (Corbevax) का बूस्टर खुराक लिया जा सकता है। बायोलॉजिकल ई की मैनेजिंग डायरेक्टर महिमा डाल्टा ने कहा इस मंजूरी से हम खुश हैं। कॉर्बेवैक्स भारत के COVID-19 वैक्सीन के बूस्टर खुराक की जरूरतों को पूरा करेगा। वहीं आगे उन्होंने कहा कि यह मंजूरी कॉर्बेवैक्स की दुनिया भर में सतत सुरक्षा मानक और उच्च प्रतिरक्षण क्षमता को दर्शाती है।


कैसे लगवा सकते हैं कॉर्बेवैक्स की बूस्टर खुराक

कॉर्बेवैक्स की बूस्टर खुराक लगवाने के लिए आपको कोविन पोर्टल के जरिए स्लॉट बुक करना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक देशभर में 5.1 करोड़ कॉर्बेवैक्स की डोज बच्चों को दी जा चुकी है। वहीं 18 या उससे अधिक उम्र के लिए कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह बूस्टर खुराक की सभी जरूरतों को पूरा करेगी।


हाल ही में सौपा था कॉर्बेवैक्स की ट्रायल रिपोर्ट

इस मंजूरी के पहले बायोलॉजिकल ई ने बताया था कि उसने 5 से 12 और 12 से 18 आयु वर्ग के 624 बच्चों में 2 और 3 चरण में सेंट्रल क्लीनिकल ट्रायल किए हैं। वहीं 18 से 80 साल के आयुवर्ग के 416 लोगों कॉर्बेवैक्स वैक्सीन का ट्रायल किया है। हाल ही में बायोलॉजिकल ई ने कॉर्बेवैक्स के ट्रायल की रिपोर्ट DCGI को सौपा था।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल