30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेमडेसिविर जैसा कारगर है महज 10 रुपये में मिलने वाला ‘डेक्सामेथासोन’ इंजेक्शन

ऑक्सीजन लेवल सुधारने में सक्षम है डेक्सामेथासोन।डेक्सामेथासोन इंजेक्शन 10 रुपए में, जबकि गोली महज दो रुपए में उपलब्ध है।रेमडेसिविर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मान्यता नहीं दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 21 Apr 2021, 11:59 AM IST

सिर्फ रेमडेसिविर ही नहीं, 50 पैसे की ये गोली भी बचा सकती है जिंदगी

रेमडेसिविर जैसा कारगर है महज 10 रुपये में मिलने वाला 'डेक्सामेथासोन' इंजेक्शन

लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग काफी बढ़ी है। बाजार में इसकी कमी है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीटयूट (एसजीपीजीआइ) के डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाने के लिए रेमडेसिविर के विकल्प के रूप में 'डेक्सामेथासोन' इंजेक्शन के प्रयोग का सुझाव दिया है। इसका इंजेक्शन 10 रुपए, जबकि गोली महज दो रुपए में उपलब्ध है। डॉक्टरों ने डेक्सामेथासोन को कोरोना मरीजों के उपचार में उपयोगी बताया है।

एसपीजीआइ के आइसीयू एक्सपर्ट प्रोफेसर संदीप साहू का कहना है कि रेमडेसिविर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मान्यता नहीं दी है। डॉक्टर इस इंजेक्शन की सलाह देकर परेशानी नहीं बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में हाल ही प्रकाशित शोध में सामने आया है कि डेक्सामेथासोन सांस संबंधी बीमारियों के उपचार में कारगर है।

चौंकाने वाले नतीजे-
रिपोर्ट के मुताबिक दो हजार से अधिक ऐसे कोरोना रोगी, जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 से कम था। डेक्सामेथासोन इन्हें दिया गया तो 28 दिन बाद ऐसे लोगों की मृत्यु दर काफी कम थी। इन्हें वेंटिलेटर की जरुरत भी नहीं पड़ी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल