30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diabetes: डायबिटीज के कारण भी हो सकती हैं आंखों से जुड़ी हुई ये समस्याएं जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए

Diabetes: डायबिटीज अपने साथ बहुत सारी समस्याएं लेकर आता है। डायबिटीज होने के चलते आंखों कि स्पेशल केयर करने कि जरूरत होती है। जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 8 Sep 2021, 12:49 PM IST

Diabetes

Diabetes

नई दिल्ली। Diabetes: डायबिटीज के चलते कई बार आंखों में भी समस्याएं आ जाती हैं जैसे कि धुंधला दिखना, मोतियाबिंद आदि। आमतौर पर डायबिटीज आजकल एक आम बीमारी हो गयी है। आजकल कि लाइफस्टाइल कुछ ऐसी हो गई है कि बीमारियां हो ही जाती हैं। इसके बहुत सारे कारण हैं जैसे कि खाना पीना,सुबह समय से न उठना,रात में देर तक जागना,व्यायाम न करना आदि। डायबिटीज भी इन्हीं सब वजहों से होती है। डायबिटीज में सिर्फ ब्लड शुगर सिर्फ बढ़ ही नहीं जाता है बल्कि और भी कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वहीं ये आंखों के लिए भी बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

डायबिटीज के कारण आंखों में होने वाली बीमारियां

डायबिटीज के कारण आंखों में होने वाली प्रोब्लेम्स
डायबिटीज होने कि सबसे बड़ी समस्या ही हमारी जीवनशैली है। ये शरीर में सिर्फ शुगर के लेवल का स्तर नहीं बढ़ाता बल्कि इसके साथ ही ढेरों समस्याएं खड़ी कर देता है। जैसे कि किडनी कि समस्या, हार्ट में प्रॉब्लम, आंखों कि समस्या आदि। इसलिए इनके बारे में जानना चाहिए और पहले से ही सतर्क हो जाना चाहिए। ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: आंखों को नुकसान पहुंचाती है डायबिटीज

डायबिटीज के कारण आंखों में इन्फेक्शन
डायबिटीज होने के कारण आंखों कि समस्या और इन्फेक्शन का खतरा दो गुना बढ़ जाता है। पेशेंट्स की आंखों में कुछ इस प्रकार की प्रोब्लेम्स देखने को मिलती है जैसे कि जलन होते रहना, आंखों का बार-बार सूजन आ जाना, आंखों का लाल हो जाना आदि। यदि ये सारे लक्षण बार-बार देखने को मिलते हैं तो सतर्क हो जाना चाहिए। और डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले लेनी चाहिए।

डायबिटीज के कारण ग्लूकोमा की समस्या भी आ सकती है
डायबिटीज के पेशेंट्स को ग्लूकोमा जैसी आंखों से जुड़ी हुई प्रॉब्लम देखने को मिल सकती है। ग्लूकोमा में आंखों के अंदर मौजूद लिक्विड बाहर नहीं निकल पाता है। जिससे नसों में दबाव बनता है और ये सेल्स को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से आंखों में कई बार धुंधला दिखाई देने लगता है। या आंखें धीरे-धीरे खराब होना शुरू हो जाती है। इसलिए यदि आपको भी डायबिटीज है तो अपनी आंखों की जांच को जरूर कराते रहना चाहिए।

डायबिटीज के कारण हो सकता है मोतियाबिंद
डायबिटीज होने पर मोतियाबिंद का खतरा दो गुना बढ़ जाता है। इस बीमारी में आंखों में एक परत जैसी जम जाती है। जिससे कि दिखना कम हो जाता है और या धुंधला सा दिखाई देता है। इसलिए यदि आपको डायबिटीज है तो मोतियाबिंद जैसी बीमारी न हो इसके लिए आपको अपने ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित में रखने कि कोशिश करनी चाहिए। यदि आप अपनी लाइफस्टाइल ,खाना पीना कि प्रोपर देख-रेख और दवाइयों का पूरा ध्यान देंगें तो शुगर कि मात्रा कंट्रोल में रह सकती है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के रोगी ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल