
dipika kakar (photo- insta @ms.dipika
Dipika Kakar health journey: टीवी की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़, जिन्हें लोग ससुराल सिमर का में उनके किरदार से आज भी याद करते हैं, इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्हें इस साल मई में स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला था। जून में उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई और 11 दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी मिली। अब वह धीरे-धीरे रिकवरी की राह पर हैं और अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपडेट देती रहती हैं।
हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सेल्फी शेयर की। चेहरे पर हल्की मुस्कान थी, लेकिन शब्दों में दर्द साफ झलक रहा था। उन्होंने लिखा "ऐसे दिन जब इलाज बहुत मुश्किल हो जाता है और छोटी-छोटी चीजें भी भारी लगने लगती हैं। इस मैसेज ने उनके चाहने वालों को झकझोर दिया और सब उनकी हिम्मत की तारीफ करने लगे।
6 अगस्त को दीपिका ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने फॉलोअर्स को एक खास मैसेज लिखा। उन्होंने कहा कि आज मेरा जन्मदिन मेरे और मेरे परिवार के लिए अलग और खास था। आप सबके प्यार और दुआओं की वजह से मैं मुस्कुरा पाई। दिल से आप सबका धन्यवाद। उनकी ये बातें दिखाती हैं कि मुश्किल दौर में भी वह अपने फैंस और परिवार से मिलने वाले सपोर्ट को कितनी अहमियत देती हैं।
सर्जरी के बाद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इनमें उन्होंने ब्लैक आउटफिट और हैवी ज्वेलरी पहन रखी थी। उनकी पिक्चर्स से साफ दिखता था कि वह चाहकर भी अपनी मुस्कान और आत्मविश्वास को कम नहीं होने देना चाहतीं। अपने यूट्यूब चैनल पर दीपिका ने बताया कि उन्होंने हाल ही में टारगेटेड थेरेपी शुरू की है। अब उन्हें रोज़ सुबह नाश्ते के बाद दवाई लेनी होती है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई साइड इफेक्ट महसूस नहीं हुआ है, लेकिन डॉक्टरों ने पहले से ही सावधानियां बताई हैं जैसे ज्यादा पानी पीना और खुद को हाइड्रेटेड रखना।
Updated on:
18 Aug 2025 02:16 pm
Published on:
18 Aug 2025 02:16 pm
