13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए यह करें उपाय, नहीं नजर आएंगे पीले

दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए यह करें उपाय, नहीं नजर आएंगे पीले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Apr 2021, 3:14 PM IST

इन घरेलू उपायों से चमकाएं दांत, निखरेगी मुस्कान

इन घरेलू उपायों से चमकाएं दांत, निखरेगी मुस्कान

दांतो की सफाई पर ध्यान नहीं देने के कारण कई लोगों के दांत पीले हो जाते हैं। दांत पीले हो जाने पर यह आपकी खूबसूरती पर भी प्रभाव डालते हैं। आप कितने भी खूबसूरत हैं और अगर आपके दांत पीले और गंदे नजर आते हैं। तो यह आपकी खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं। इसलिए हमेशा अपने दांतो को साफ रखना चाहिए। आज हम आपको दांतों की घर पर सफाई कर दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।

दांत पीले होने का मुख्य कारण समय पर सफाई नहीं करना और स्मोकिंग और शराब का सेवन करना है।अत्यधिक काफी और कार्ब युक्त आहार लेने से भी दांत पीले हो जाते हैं। बढ़ती उम्र का असर भी दांतों पर नजर आता है। तो कई बार किसी दवा का रिएक्शन या अन्य कारणों से भी दांत पीले हो जाते हैं। इसलिए दांतो को स्वस्थ और साफ रखने के लिए कुछ उपाय हमेशा करनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार दांतो को साफ रखने के लिए सेब का सिरका उपयोग करना चाहिए। यह दातों को सफेद करता है, लेकिन इसका उपयोग भी बहुत कम और दांतों को साफ करने लायक ही करना चाहिए। क्योंकि इसका अधिक उपयोग दातों की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हो सके तो चिकित्सक की भी सलाह लेना चाहिए।

दांतों को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए आप को कम से कम दिन में दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए। और ब्रश भी 2 से 3 मिनट तक करना चाहिए। दांत में भोजन नहीं फसना चाहिए और पेस्ट भी अच्छे किस्म का यूज करना चाहिए।

आपके दांत स्वस्थ रहें। इसके लिए आपको आहार का भी ध्यान रखना चाहिए। जहां तक हो सके विटामिन सी, फाइबर, फल और सब्जियों से भरपूर भोजन करना चाहिए। जो आपके दातों के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

बाजार में कई ऐसे टूथपेस्ट मिलते हैं। जिसमें एक्टीवेटेड चारकोल होता है। यह आपके दांतों से दाग को हटाकर सफेदी लौटता है। इसलिए आप बाजार से ऐसा टूथपेस्ट लाएं। जिसमें एक्टिवेटेड चारकोल हो, इसी के साथ आप इसका कैप्सूल भी लाकर दांतो पर रगड़ कर साफ़ कर सकते हैं।

दांतो को साफ करने के लिए आप हाइड्रोजन पेैराक्साइड और बेकिंग सोडा दोनों को मिलाकर दांतों पर ब्रश कर सकते हैं। इससे पीलापन और दातों पर नजर आने वाले दाग दूर हो जाएंगे। इसलिए आप कोई ऐसा टूथपेस्ट भी उपयोग कर सकते हैं। जिसमें यह दोनों चीजें हो।

हमने आपको जो दांतो से संबंधित घरेलू उपाय बताए हैं। वह जानकारी के अनुसार हैं। अगर आपको उनसे किसी भी प्रकार की दिक्कत हो, तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर ही इन उपायों को उपयोग करें। लेकिन दोनों टाइम ब्रश करने और दांतों में फंसा खाना निकालने से निश्चित ही आपके दांत स्वस्थ और सुंदर रहेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।