30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलेरिया से बचने के लिए यह करें उपाय, साफ-सफाई का भी रखें ध्यान

मलेरिया से बचने के लिए यह करें उपाय, साफ-सफाई का भी रखें ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 25 Apr 2021, 8:59 PM IST

be-alert-of-malaria-in-coronavirus-time-take-these-precautions

be-alert-of-malaria-in-coronavirus-time-take-these-precautions

मादा एनोफिलीज नामक मच्छर के काटने से मलेरिया नामक बीमारी होती है। मलेरिया की समय रहते जांच होने पर निर्धारित डोज लेने पर मलेरिया से निजात मिल जाती है। मलेरिया के कारण ठंड लगकर बुखार आती है । आज हम आपको इससे बचने के तरीके भी बताएंगे।

आपको बता दें 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो मलेरिया के अधिकतर केस बारिश के मौसम में आते हैं। क्योंकि इस मौसम में जगह-जगह जलभराव, गंदगी आदि के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और इस दौरान मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया की समस्या होती है।

मलेरिया होने पर आपको कुछ लक्षण नजर आएंगे। इन लक्षणों के आधार पर आप मलेरिया की जांच करवाकर उपचार ले सकते हैं। अगर आपको मलेरिया है तो आपको ठंड लगकर बुखार आएगी। बुखार के साथ सिर दर्द और उल्टी भी हो सकती है। बुखार कम होने पर तेज पसीना आएगा और थकान भी होगी। कुछ लोगों को डायरिया भी होता है। सांस लेने में तकलीफ होती है, गहरी सांस लेने में परेशानी आती है। इसलिए जैसे ही आपको मलेरिया के लक्षण नजर आए। आप तुरंत इसकी जांच कराएं और उपचार ले।

मलेरिया से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। अगर आप अपने आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा रखेंगे तो मलेरिया का प्रकोप आपको छू भी नहीं पाएगा।मलेरिया के मच्छर लंबे समय से जमा पानी में पनपते हैं । इसलिए आप अपने आसपास पानी का जमाव नहीं होने दे। जमे हुए पानी को निकालने की कोशिश करें।घर में टूटे गमले, टायर कूलर आदि में अगर पानी भरा हुआ है तो उसे हटा दें। लेवेंडर तेल को साइट्रोनला और नीलगिरी के तेलों के साथ मिलाकर स्प्रे करें। इसके लिक्विड को रिफिल में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियों का धुआ करें। इससे मच्छर भाग जाएंगे और मर जाएंगे। लहसुन की गंध मच्छर सहन करने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए लहसुन की कुछ कलियां पानी में उबालें और इसे अपने घर के चारों ओर स्प्रे कर दें। मच्छरों से बचने के लिए कपूर की टिकिया को जलाकर कमरे के कोने में रख दें। इससे मच्छरों के प्रकोप से बच जाएंगे। आप जब अधिक मच्छर हो तो मच्छरदानी में सोए।

इस प्रकार आप अगर मच्छरों के काटने से बच जाएंगे तो निश्चित ही मलेरिया की समस्या नहीं होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल