14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्भावस्था : पैरों में सूजन के चार मुख्य कारण, ऐसे कर सकते बचाव

गर्भावस्था में महिलाओं के पैरों में सूजन एक बड़ी समस्या है। यह मुख्य रूप से चार कारणों से होती है। इनमें खून और प्रोटीन की कमी, थायरॉइड या ब्लड प्रेशर के बढऩे से भी पैरों में सूजन हो सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
गर्भावस्था : पैरों में सूजन के चार मुख्य कारण, ऐसे कर सकते बचाव

गर्भावस्था : पैरों में सूजन के चार मुख्य कारण, ऐसे कर सकते बचाव

गर्भावस्था में महिलाओं के पैरों में सूजन एक बड़ी समस्या है। यह मुख्य रूप से चार कारणों से होती है। इनमें खून और प्रोटीन की कमी, थायरॉइड या ब्लड प्रेशर के बढऩे से भी पैरों में सूजन हो सकती है। खून बढ़ाने के लिए चुकंदर, पालक, हरी सब्जियां व फल अधिक मात्रा में खाएं। प्रोटीन के लिए डेयरी प्रोडक्ट खासकर पनीर ज्यादा लें। अंकुरित दालें भी ज्यादा मात्रा में ले सकती हैं। खून की कमी का पता लगाने के लिए नियमित जांचें कराते रहें। थायरॉइड की जांच तीसरे और सातवें महीने में जरूर करवाएं। ब्लड प्रेशर की वजह से गर्भवती महिलाओं के पैरों में सूजन पांचवें महीने (20 सप्ताह) के बाद आता है। इसके लिए हमेशा ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें। ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो नमक कम मात्रा में लें। खूब पानी पीएं। अगर फिर भी कोई समस्या होती है तो तत्काल अपने चिकित्सक को दिखाएँ।
- डॉ. विनोद जैन, गायनोकोलॉजिस्ट, इंदौर

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।