28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips : केले के पत्ते पर भोजन करना सेहत के लिए फायदेमंद…

Health tips : केले के पत्ते पर भोजन करना पर्यावरण के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं, केले के पत्ते पर भोजन करने से क्या-क्या फायदा होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Sarswat

•

Updated: 2 Sep 2021, 7:51 PM IST

Health tips

Health tips

थालियों में तो सभी भोजन करते हैं। लेकिन आप जब केले के पत्ते पर भोजन करते हैं। तो वह देखने में भी काफी आकर्षक लगता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह पर्यावरण की दृष्टि से भी ठीक होता है। क्योंकि पत्ते से किसी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं होता है।

दरअसल, केला तो सभी खाते हैं। लेकिन केले के पत्तों पर भोजन रखकर बहुत कम लोग खाते हैं।क्योंकि यह सभी जगह उपलब्ध नहीं होता है। लेकिन अगर आपके आसपास या आपके घर आंगन में केले के पत्ते हैं। तो आप उसमें भी भोजन कर सकते हैं। क्योंकि यह सेहत के लिए ठीक होता है। आइए जानते हैं केले के पत्ते में भोजन करने के फायदे।

-केले के पत्ते पर गर्म भोजन खाने से पत्ते में मौजूद पोषक तत्व खाने में आ जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए ठीक होता है।

-केले के पत्ते पर रखे गए भोजन का स्वाद भी बदल जाता है। वह काफी स्वादिष्ट लगते हैं।इसलिए केले के पत्ते पर रखा भोजन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

-केले के पत्ते में वह गुण भी होते हैं। जो ग्रीन टी में होते हैं। इसलिए इसके पत्ते पर भोजन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। खासकर दाल चावल इसके पत्ते पर खाना काफी मजेदार लगता है।

-केले के पत्ते पर रोजाना भोजन करने से आपके शरीर में किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती है।क्योंकि यह आपके शरीर से एंटी बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है।

-केले के पत्ते पर भोजन करना आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि केले के पत्ते में पर्याप्त मात्रा में एपीगालोकेटचीन गलेट और ईजीसीजी जैसे पॉलिफिनॉल्स होते हैं। जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है।

-केले के पत्ते पर परोसे गए भोजन की खुशबू ही बहुत अच्छी होती है। अगर आप को भूख नहीं है। तो भी आप केले के पत्ते पर रखे भोजन को खाने से पीछे नहीं हटेंगे।

-केले के पत्ते पर भोजन करने के बाद इसे नष्ट करने में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। क्योंकि यह मिट्टी में मिल कर नष्ट हो जाता है।इसलिए पर्यावरण को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। जबकि शादी-विवाह पार्टी आदि में जो डिस्पोजल यूज किए जाते हैं। वह पर्यावरण के लिए ठीक नहीं होते हैं। इसलिए पत्ते में रखा भोजन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं दूसरी ओर बर्तनों को विभिन्न प्रकार के साबुन और केमिकल से धोया जाता है। जिसकी जगह पत्ता पर रखा भोजन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बस इतना जरूर ध्यान रखें कि जब भी आप पत्ते पर भोजन करें। पत्ता अच्छे से धो लें । ताकि उस पर धूल मिट्टी या अन्य कोई चीज हो तो वह साफ हो जाए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल