14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी के मौसम में कच्चे आम का पना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद

गर्मी के मौसम में कच्चे आम का पना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद
less than 1 minute read
Google source verification
गर्मी के मौसम में कच्चे आम का पना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद

गर्मी के मौसम में कच्चे आम का पना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद

गर्मी के मौसम में कच्चे आम का पना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको केरी का पना बनाने का तरीका भी बताएंगे। यह आपको बहुत स्वादिष्ट लगने के साथ ही गर्मी में आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। आपको इससे ताजगी का भी एहसास होता है।

आम का पना बनाने के लिए आपको करीब दो कच्चे आम, एक छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, 3 छोटी चम्मच शक्कर, 2 छोटी चम्मच काला नमक, एक छोटी चम्मच नमक, कुछ पुदीने के पत्ते और आइस क्यूब की जरूरत होती है।

अब आप कच्चे आम को अच्छे से धो कर कुकर में डालें और इसमें उपयुक्त पानी डालकर इसे उबालें। जब यह उबल जाए। तब आप कुकर को ठंडा होने दें और इसके बाद कच्चे आम का छिलका उतार लें और पानी में आम के गूदे को मसले, जिससे आम का पूरा रस पानी में आ जाएगा। इसके बाद आम की गुठली को निकाल कर फेंक दें। अब आप इसमें चीनी काला नमक पुदीना आदि सब मिला सकते हैं, और चाहे तो एक बार ग्राइंड कर ले। अब कच्चे आम का पना तैयार हो चुका है। आप इसे सर्व कर सकते हैं। आप इसमें भुना हुआ जीरा भी डाल सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे गिलास में सर्व करते समय आप आइस भी डाल सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।