29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लहसुन की दो कली रोजाना खाने से होंगे यह फायदे, आप भी रह जाएंगे हैरान

लहसुन की दो कली रोजाना खाने से होंगे यह फायदे, आप भी रह जाएंगे हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 7 Apr 2021, 3:41 PM IST

लहसुन की दो कली रोजाना खाने से होंगे यह फायदे, आप भी रह जाएंगे हैरान

लहसुन की दो कली रोजाना खाने से होंगे यह फायदे, आप भी रह जाएंगे हैरान

लहसुन का उपयोग वैसे तो सब्जी बनाने से लेकर कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मसाले के रूप में उपयोग होने वाली यह लहसुन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। आज हम आपको लहसुन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।आपको सुबह उठकर खाली पेट पानी के साथ लहसुन की दो कलियां खाना है। इससे आपको कई प्रकार की बीमारियों से निजात मिलेगी। क्योंकि यह एक जड़ी बूटी का काम करती है। जो कई बीमारियों से बचाती।

सुबह उठकर कच्चे लहसुन की दो कली खाने से आपको पेट संबंधी कई बीमारियां नहीं होगी। आपको कब्ज, डायरिया आदि की समस्या से राहत मिलेगी।इसके लिए आपको गुनगुने पानी के साथ कच्चे लहसुन की दो कलियां खाना होगा।

अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं। तो आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ कच्चे लहसुन की दो कलियां खाएं। इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर से निजात मिलेगी और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

डायबिटीज के मरीजों को सुबह लहसुन की दो कलियां खाना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रहता है। टाइप टू डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लहसुन काफी मददगार साबित होगी।

अगर आप गुनगुने पानी के साथ में खाली पेट लहसुन का सेवन करेंगे, तो इनसे कई प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है। क्योंकि यह एंटीबायोटिक होता है, जो इम्युनिटी स्ट्रांग करता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भी लहसुन काफी मददगार होता है। क्योंकि लहसुन में एलीसिन और सल्फर रहता है। इसलिए आप अगर रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करेंगे। तो यह आपका कोलोस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल में रखेगा। क्योंकि एलीसिन की वजह से लहसुन में एंटी बैक्टीरियल ओर एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। जो कोलोस्ट्रोल लेवल को कम करते हैं। इसी के साथ अगर आप रोजाना लहसुन का सेवन करते हैं, तो कई प्रकार के फायदे आपको होंगे। लेकिन अगर आपको लहसुन खाने से कोई दिक्कत हो रही है, तो अपने चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।