दरअसल, दही शक्कर खाना शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। खाली पेट दही और शक्कर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में बहुत सारे तत्व होते हैं। जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही अन्य पोषक तत्व भी देता है। दही में विटामिन B12, विटामिन B2, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि होते हैं। इस कारण अगर आप इसके साथ शक्कर को भी खाएं तो और भी फायदे होते हैं।