Experts का कहना है कि जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो उसे सीधे-सीधे यह महसूस कराते हैं कि आप उसकी केयर करते हैं। इससे दोनों को ही 'फील गुड' महसूस होता है। यही नहीं, हग थैरेपी से जुड़े लोगों का मानना है कि जब इंसान परेशानी या निराशा से घिरा होता है, तब उसपर बातों का कोई असर नहीं होता। वहीं, उसे गर्माहट से गले लगाने से उसका मन हल्का हो जाता है। असल में पूरे इमोशंस के साथ गले लगाने का सीधा असर दिल व दिमाग पर पड़ता है।