उपयोगकर्ताओं को पता ही नहीं
जांच में सामने आया कि इन 75 ब्रांड्स के लेबल इस कदर भ्रमित करने वाले हैं कि खरीदने वालों को पता ही नहीं चलता कि किस सैनिटाइजर ब्रांड में इथेनॉल है और किसमें मीथेनॉल। लोगों को इस खतरनाक धांधली की जानकारी देने के लिए एफडीए ने अपनी अधिकारिक साइट पर संदिग्ध सभी ब्रांड्स की जानकारी शेयर की है। एजेंसी ने यह सुझाव भी दिया है कि वे एफडीए या सरकारी अनुमोदन वाले ऐसे किसी सैनिटाइजर को नहीं खरीदें जो एफडीए अप्रूव्ड या 24 घंटे तक सुरक्षा देने का दावा करते हों। एफडीए ने यह भी कहा है कि अगर हाथ धोने के लिए साबुन और पानी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, तो एल्कोहल बेस्ड कम से कम 60 फीसदी इथेनॉल वाले हैंड सैनिटाइजऱ का उपयोग करने की सलाह देते हैं।