31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brighten Skin Diet: स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए रोज खाएं ये चीजें

Brighten Skin Diet: ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाने के लिए अब आप इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आपकी स्किन को सुन्दर बनाने में फायदेमंद साबित होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 2 Oct 2021, 7:13 PM IST

Brighten Skin Diet

Brighten Skin Diet

नई दिल्ली। Brighten Skin Diet: खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज़ तो जरूर करते होंगें,जो केमिकल्स से भरे हुए होते हैं। वहीं आपकी स्किन कुछ समय तक तो शाइन करती है इसके बाद बहुत सारी समस्याएं आना शुरू हो जाती हैं। जैसे कि पिम्पल्स,दाग-धब्बे,झुर्रियां आदि। इसलिए आपको नेचुरल तरीकों से स्किन की केयर करनी चाहिए। ताकि लंबे समय तक आपकी त्वचा निखरती रहे। इसके लिए रोजाना व्यायाम करें,खूब सारा पानी पिएं। और डाइट का स्पेशल ध्यान रखें।
तो चलिए जानते हैं कि डाइट में कौन-कौन सी चीजों को शामिल किया जा सकता है जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बना के रखे।

संतरा
संतरे में विटामिन सी,विटामिन ई,मिनरल्स,एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो त्वचा में नेचुरल रूप से ग्लो लेकर आने का काम करते हैं। आप संतरे के फल को तो खाएं ही वहीं इसके जूस का सेवन भी रोजाना करें।

बीटरुट
बीटरुट एंटीबैक्टीरियल,एंटीऑक्सीडेंट्स,विटामिन्स जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। वहीं ये खून को बढ़ाता है जिससे कि नेचुरल ग्लो आता है। ये आपकी स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। वहीं आपकी त्वचा को खूबसूरत बना देता है।

ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये पेट की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसका रोजाना सेवन स्किन में शाइन बढ़ाने का काम करता है। इसलिए ब्रोकली को जरूर खाएं।

गाजर
गाजर स्किन के लिए अच्छा होता है। ये त्वचा को स्‍पॉटलेस बनाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। गाजर में मौजूद विटामिन ए झुर्रियों और पिम्पल की समस्या को कम करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल