
घरेलू उपाय: इम्यूनिटी बूस्टर से लेकर स्किन के डॉक्टर तक जानिए नीम के ऐसे ही अनगिनत फायदे
कोरोना संक्रमण में खुद को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से स्थिर और हमेशा खुश रहने की चाह में ज्यादा से ज्यादा लोगों ने घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक अधिक से अधिक लोग आयुर्वेद और सदियों पुरानी दादी-नानी के नुस्खों को अपना रहे हैं। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां अद्भुत काम करती हैं, लेकिन कुछ भी नीम के जितना जादू के जैसे चमत्कारिक गुण और किसी में नहीं है। कोरोना महामारी से उपजे वर्तमान के स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए हम अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सही समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बड़ी आसानी से उपलब्ध नीम को हम सभी ने बिल्कुल ही नजरअंदाज कर दिया है। नीम को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने से आपकी त्वचा और प्रतिरक्षा उसी तरह बदल सकती है।
नीम आए बड़े काम
नीम हमारी किसी भी तरह की नियमित खांसी, सर्दी और बुखार के खिलाफ प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तव में, मलेरिया बुखार को कम करने के लिए अक्सर नीम की चाय ही बताई जाती है। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के साथ ही यह हमारे रक्त को भी शुद्ध करता है। नीम जीवाणुरोधी और एंटीवायरल भी होता है। इसके औषधीय गुणों ने नीम को घर में रखे जाने वाला सबसे आवश्यक पेड़ बना दिया है।
अल्ट्रावायलट विकिरण से बचाता है
नीम में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूरज की हानिकारक यूवी किरणों और प्रदूषण से त्वचा की रक्षा करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि नीम में विटामिन और फैटी एसिड भी झुर्रियों और तनाव की रेखाओं को कम करने में मदद करते हैं। अपने सभी एंटी-एजिंग गुणों के साथ, यह सदियों पुराना उपाय आपकी त्वचा को उज्ज्वल और हमेशा जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसकेअलावा नीम का नियमित उपयोग झुर्रियों को भी दूर भगाता है। साथ ही कील-मुहासों, और फोड़ी-फुंसी के निशान को कम करने में भी मदद करता है। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो पिंपल्स और त्वचा की सूजन को कम करते हैं। नीम से बने साबुन या तेल का उपयोग करने से त्वचा की खुश्की, खुजली और लालिमा को दूर किया जा सकता है।
नीम की चाय इम्यूनिटी करे मजबूत
अपने दैनिक दिनचर्या में नीम को कुछ लोग प्रतिरक्षा के लिए नीम की चाय या आसानी से पचने वाली गोलियों का विकल्प चुनते हैं, आप बस नीम आधारित उत्पाद जैसे नीम साबुन या नीम पेस्ट, फेस वॉश जैसे विकल्प चुन सकते हैं। नीम के पत्तों और विटामिन ई युक्त नीम तेल हमारी त्वचा की सुरक्षा करता है और त्वचा संबंधी सभी बीमारियों को दूर रखता है।
Published on:
25 Aug 2020 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
