
जानिए बच्चों की मानसिक सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है फल और सब्जी
नई दिल्ली बच्चों को फल और सब्जी खिलाने की आदत डालना बहुत जरूरी है. उनके साथ आप भी फल और सब्जियां खाएं और एक टीम की तरह काम करें | बच्चे आप को खाता हुआ देखेंगे तो उनकी आदत में यह शामिल होगा और वह हेल्दी चीजें खाने में आनाकानी नहीं करेंगे |
शोध क्या कहती है
शोध में पाया गया जिन बच्चों ने चार या पांच सर्विंग या उससे ज्यादा फल और सब्जियां खायीं तो उनका मेंटल स्वास्थ्य कहीं अच्छा पाया गया | इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चों के खाने पीने पर विशेष ध्यान दें और उनको फल और सब्जियां खिलाएं. इन टिप्स की मदद से आप अपने बच्चों को फल और सब्जियां आसानी से खिला सकेंगे |
चार-पांच सर्विंग फल डाइट में शामिल करें
हर कोई मोटापे को कम करने में लगा हुआ है ऐसे में बच्चे के साथ अगर आप भी दिन में 4 से 5 सर्विंग फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करेंगे तो आपकी सेहत भी बेहतर होगी इसके साथ ही बच्चा जब आपको यह चीजें खाते हुए देखेगा तो वह भी खुशी-खुशी से खाएगा.
क्रिएटिव बनें
ये भी सच है बच्चों को हेल्दी चीजें खिलाना आसान नहीं है इसलिए थोड़ी क्रिएटिविटी का सहारा लें | आजकल बाजार में ऐसे सांचें और कटर मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अलग-अलग तरह से फल और सब्जियों को काट सकते हैं |और उनको दे सकते हैं. इस तरह बच्चा खेल खेल में फल और सब्जियां खा लेगा
Updated on:
3 Nov 2021, 10:55 PM IST
Published on:
3 Nov 2021, 10:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.