scriptजानिए थायराइड में लहसुन स्वास्थ के लिए लाभदायक या नुकसानदेह | garlic in thyroid is beneficial or harmful for health | Patrika News

जानिए थायराइड में लहसुन स्वास्थ के लिए लाभदायक या नुकसानदेह

locationनई दिल्लीPublished: Nov 12, 2021 01:14:59 pm

Submitted by:

MD IMRAN AHMAD

आज कल बीमारी की समस्या आम हो गई है अगर हम थायराइड की बात करेंगे तो ये थायराइड आजकल की एक बेहद सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर महिलाएं थायराइड की समस्या से जूझ रही हैं। थायराइड गले के सामने की तरफ स्थित एक ग्रंथि है जो हॉर्मोन का उत्पादन करती है। यह मेटाबॉलिज्म को नियंत्रण में रखती है और खाने को ऊर्जा के रूप में बदलने का कार्य करती है। थायराइड होने पर यह ग्रंथि हॉर्मोन का उत्पादन कम करती है जिसकी वजह से शारीरिक क्षमता कमजोर पड़ जाती है।

जानिए थायराइड में लहसुन स्वास्थ के लिए लाभदायक या नुकसानदेह

जानिए थायराइड में लहसुन स्वास्थ के लिए लाभदायक या नुकसानदेह

नई दिल्ली थायराइड सांस हृदय गति पाचन तंत्र और शरीर के तापमान को सीधे रूप से प्रभावित करता है। थायराइड के मरीजों को अपने हॉर्मोन को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करना होता है। इसके साथ ही डॉक्टर थायराइड के मरीजों को हेल्दी डाइट लेने की भी सलाह देते हैं। ऐसे में थायराइड के मरीजों के मन में डाइट को लेकर कई सवाल रहते हैं। कि वे क्या खा सकते हैं और क्या नहीं जैसे क्या थायराइड के मरीज लहसुन का सेवन कर सकते हैं या नहीं | तो आइए जानते हैं थायराइड में लहसुन का सेवन सेहत के लिए लाभदायक है या हानिकारक है |
1. क्या थायराइड के मरीजों के लिए लहसुन फायदेमंद है

अक्सर लोग यह जानने की कोशिश करते हैं कि थायराइड के मरीजों को लहसुन खाना चाहिए या नहीं थायराइड के मरीजों के लिए लहसुन खाना कितना फायदेमंद होता है? हम आपको बता दें कि थायराइड के मरीजों को अपनी डाइट में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना लहसुन खाना थायराइड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड को कंट्रोल में रखते हैं। दरअसल लहसुन में एलिसिन और फ्लेवोनॉयड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं ये तत्व थायराइड के मरीजों के लिए जरूरी और फायदेमंद होते हैं। डाइट में लहसुन को शामिल करने से थायराइड ग्रंथि कंट्रोल में रहती है। इससे इस ग्रंथि को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। इतना ही नहीं थायराइड में लहसुन खाने से इसके लक्षणों में भी कमी देखने को मिलती है साथ ही यह आपकी अन्य शारीरिक समस्याओं को भी दूर करता है।
2. क्या थायराइड के मरीजों के लिए विटामिन ए जरूरी पोषक तत्व है
थायराइड की समस्या शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण भी हो सकती है। दरअसल विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन टी3 की स्तर को बढ़ावा देता है और टीएसएच को सामान्य रखने में मदद करता है। विटामिन ए को प्राप्त करने के लिए आप अंडा पालक और पपीते जैसे अन्य विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इसमें आपको दूध दही जैसे पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
3. क्या थायराइड के मरीज चीनी का सेवन कर सकते हैं
चीनी अधिकतर खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में सभी को ही इससे परहेज करना चाहिए। अगर थायराइड की बात की जाए, तो इसमें चीनी का परहेज करने को नहीं कहा जाता है। लेकिन फिर भी आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो