30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौकी का जूस शरीर के लिए है बहुत फायदेमंद, फैटी लीवर से भी करता है बचाव

लौकी का जूस शरीर के लिए है बहुत फायदेमंद, फैटी लीवर से भी करता है बचाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Apr 2021, 8:52 PM IST

लौकी का जूस शरीर के लिए है बहुत फायदेमंद, फैटी लीवर से भी करता है बचाव

लौकी का जूस शरीर के लिए है बहुत फायदेमंद, फैटी लीवर से भी करता है बचाव,बाजार में बिना मास्क के लोग,बाजार में बिना मास्क के लोग,लौकी का जूस शरीर के लिए है बहुत फायदेमंद, फैटी लीवर से भी करता है बचाव,लौकी का जूस शरीर के लिए है बहुत फायदेमंद, फैटी लीवर से भी करता है बचाव

लौकी व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है।इसका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के दर्दों से मुक्ति मिलती है। वैसे अधिकतर लोग इसका उपयोग सब्जी के रूप में करते हैं। लेकिन उसका जूस पीने से भी आपको काफी लाभ मिलेगा।

आज हम आपको लौकी से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। किस प्रकार लौकी आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है। हम आपको लौकी का जूस तैयार करना भी बताएंगे।

लौकी का जूस बनाने के लिए आपको लौकी के छिलके को उतारना होगा, इसके बाद आप उसे काट लें, फिर उसमें धनिया मिलाकर उसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें।इसके बाद जूस तैयार हो जाएगा, जिसमें एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच काला नमक, एक नींबू का रस और करीब 30 एमएल गिलोय का जूस भी मिलालें। इसका नियमित सेवन करें। जिससे आपको कई फायदे होंगे।यह आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालेगा, और फैटी लीवर की समस्या को भी खत्म करेगा।

फैटी लीवर से निजात पाने के लिए लौकी का जूस काफी फायदेमंद होता है। जब आप लौकी का जूस पीना शुरू कर दें, तो जंक फूड से परहेज करें और सलाद का अधिक से अधिक उपयोग करें।

फैटी लीवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गाजर, आंवला का जूस भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें सेंधा नमक मिलाना चाहिए। इससे लीवर में आने वाली सूजन भी कम होती है। इसी के साथ चुकंदर के जूस का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल