29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए हरा मटर खाने से सेहत को कितना फायदा और कितना नुकसान होता है

मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है सर्दियां शुरू हो गई हैं वही सब्जियों में अब हरी मटर दिखाई देने लग गई है। ऐसा नहीं है कि गर्मियों में मटर का सेवन नहीं किया जाता लेकिन सर्दियों में मटर का स्वाद बढ़ जाता है। वही इसके उपयोग से सब्जी की रंगत भी बढ़ सकती है। हरे मटर में अच्छे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ना केवल शरीर को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं बल्कि इसके सेवन से शरीर को कई फायदे भी हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

MD IMRAN AHMAD

•

Updated: 25 Nov 2021, 1:41 PM IST

health benefits and  harm is done by eating green peas

health benefits and harm is done by eating green peas

नई दिल्ली : आप को बता दें कि हरी मटर के अंदर फाइबर सोडियम फास्फोरस पोटेशियम आयरन कैल्शियम प्रोटीन विटामिन बी6 मैग्नीशियम सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट गुण विटामिन सी विटामिन के कैल्शियम जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ना केवल शरीर को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं बल्कि इसके सेवन से शरीर को कई फायदे भी हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मटर के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे।

हरी मटर के होने वाले फायदे

1 - इम्यून सिस्टम को बढ़ाएं
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में हरी मटर आपके लिए काम आ सकती है। बता दें कि हरी मटर के अंदर मैग्नीशियम पाया जाता है जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है। बता दें कि इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है जिससे यह साबित होता है कि मैग्नीशियम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है।

2 - वजन बढ़ाने में उपयोगी
वजन कम करने के लिए हरी मटर आपके बेहद काम आ सकती है। जैसा कि हमने पहले भी बताया हरी मटर के अंदर फाइबर पाया जाता है। वहीं इसके अंदर कैलोरी की मात्रा बेहद ही कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से ना केवल पेट जल्दी भरता है बल्कि व्यक्ति वजन की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

3 - अल्जाइमर से करें बचाव
बता दें कि अल्जाइमर मानसिक समस्या है जिसके पीछे कई कारण जैसे अनिद्रा, सिर पर कोई चोट, बढ़ती उम्र आदि हो सकते हैं। ऐसे में लक्षणों के तौर पर याद्दाश्त की समस्या पढ़ने लिखने की समस्या फोकस करने में दिक्कत आदि नजर आ सकते हैं। ऐसे में हरी मटर के सेवन से अल्जाइमर की समस्या को दूर किया जा सकता है।

4 - जोड़ों के दर्द में लाभदायक
जोड़ों के दर्द को दूर करने में हरी मटर आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि हरी मटर के अंदर सेलेनियम पाया जाता है जो जोड़ों से संबंधित समस्या अर्थराइटिस से बचाव में उपयोगी है। ऐसे में अर्थराइटिस की समस्या से बचाव में हरी मटर का सेवन किया जा सकता है।

5 - हड्डियों को दें मजबूती
आज के समय में लोग हड्डियों की समस्या से काफी परेशान हैं। बता दें कि हड्डियों की समस्या से बचाव में हरी मटर आपके बेहद काम आ सकती है। हरी मटर के अंदर ना केवल कैल्शियम पाया जाता है बल्कि मैग्निशयम जिंक और विटामिन सी भी इसके अंदर मौजूद होता है।


हरी मटर के सेवन से होने वाले नुकसान

हरी मटर के सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में ये नुकसान कुछ इस तरह से हैं ।

1 - मटर के ज्यादा सेवन से पाचन क्रिया नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है।

2 - मटर के ज्यादा सेवन से पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

3 - बता दें कि हरी मटर के अधिक सेवन से सेहत को पेट की समस्याएं जैसे पेट फूलना ऐंठन डकार आना आदि हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।